नोएडा में एक युवक बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को छोड़ने की मांग को लेकर हाईटेशन टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग की मदद से उसे नीचे उतारा. बताया जा रहा है कि युवक ने शराब पी रखी थी. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.