BBC News हिंदी
होम पेजहोम पेज
भारतभारत
विदेशविदेश
मनोरंजनमनोरंजन और ज़्यादा
कोरोना वायरस संक्रमण से कैसे जूझ रहा है पाकिस्तान
इलियास ख़ान
बीबीसी न्यूज़, इस्लामाबाद
23 मार्च 2020
इस पोस्ट को शेयर करें Email इस पोस्ट को शेयर करें Facebook इस पोस्ट को शेयर करें Twitter इस पोस्ट को शेयर करें Whatsapp
Image copyrightGETTY IMAGESपाकिस्तान में कोरोना
कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया के 186 देशों में अफ़रा-तफ़री का माहौल है. तीन लाख तीस हज़ार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं और मौत का आंकड़ा 14 हज़ार 600 के पार पहुंच चुका है.
भारत में कोविड-19 के 360 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है और सात लोगों की मौत हो चुकी है. 23 मरीज़ पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.
एशिया के अधिकतर देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है. भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में अधिकारियों ने 15 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है.
पाकिस्तान में अभी तक 799 पॉज़िटिव केस सामने आए हैं जिसमें से 352 लोग इसी प्रांत से हैं.
आपको ये भी रोचक लगेगा
पाकिस्तान में क्वारंटाइन सेंटर से क्यों मची अफ़रा-तफ़री
कोरोना वायरसः इटली में डेढ़ करोड़ लोगों पर यात्रा प्रतिबंध
कोरोना वायरस भारत में कहाँ-कहाँ पहुंचा
कोरोना वायरस पर भारत में सतर्कता
इनमें से 130 केस कराची के हैं. कराची देश का सबसे बड़ा बिज़नेस और औद्योगिक क्षेत्र है जहां की आबादी क़रीब 1.5 करोड़ है.
सिंध में हाल में जो टेस्ट हुए हैं और जो केस पॉज़िटिव पाए गए हैं उनमें ज़्यादातर मामले क्रॉस-ट्रैवल बॉर्डर के हैं. यहां ज़्यादातर लोग ईरान से लौटे हैं. वहीं 80 से अधिक मामले लोकल-ट्रांसमिशन के पाए गए हैं. मतलब किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आने से जो हाल ही में विदेश से लौटा हो.
Image copyrightGETTY IMAGESपाकिस्तान में कोरोना
सभी सार्वजनिक पार्कों, मुख्य बाज़ारों और सार्वजनिक यातायात के साधनों को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं. हालांकि मेडिकल और रोज़ाना इस्तेमाल की चीज़ों की दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन उसके लिए भी एक समय तय किया गया है.
पत्रकारों और अख़बार विक्रेताओं को आने-जाने की छूट दी गई है. सरकार ने इसके पक्ष में दलील दी है कि फ़ेक न्यूज़ को फैलने से रोकने के लिए यह क़दम उठाया गया है.
Video captionपाकिस्तान में भी कोरोना का कहर
मंगलवार को प्रांत के दो प्रमुख हवाई अड्डों को भी बंद कर दिया जाएगा. यह प्रतिबंध घरेलू उड़ानों के लिए लागू किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय ट्रैफ़िक को पहले ही पूरे देश में बंद किया जा चुका है.
यह प्रतिबंध इसलिए अहम माने जा रहे हैं क्योंकि केंद्र में मौजूद इमरान ख़ान की सरकार अबी भी देश-व्यापी लॉकडाउन लगाने की इच्छुक नज़र नहीं आ रही है.
कोरोना वायरस के बारे में जानकारी
कोरोना वायरस: ब्रूफ़ेन लेना सही है या नहीं - फ़ैक्ट चेक
कोरोना वायरस: डायबिटीज़ वालों को कितना ख़तरा
कोरोना महामारी, देश-दुनिया सतर्क
कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
कोरोना वायरस का बढ़ता ख़तरा, कैसे करें बचाव
कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना क्यों ज़रूरी है?
कोरोना: मास्क और सेनेटाइज़र अचानक कहां चले गए?
अंडे, चिकन खाने से फैलेगा कोरोना वायरस?
कोरोना वायरस: बच्चों को कोविड-19 के बारे में कैसे बताएं?
कोरोना वायरस: संक्रमण के बाद बचने की कितनी संभावना है
कोरोना वायरस का कहर बरपा तो संभल पाएगा भारत?
पाकिस्तान में क्वारंटाइन सेंटर से क्यों मची अफ़रा-तफ़री
Image copyrightGOI
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक , ट्विटर , इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
संबंधित समाचार
कोरोना: पाकिस्तान में ग़रीब कोरोना और अमीर कोरोना - ब्लॉग
21 मार्च 2020
कोरोना वायरस: पाकिस्तान में क्वारंटाइन सेंटर से क्यों मची अफ़रा-तफ़री
21 मार्च 2020
Copyright © 2020 बीबीसी. बीबीसी बाहरी साइटों पर मौजूद सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.https://google.org/crisisresponse/covid19-map










